Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : स्वतंत्रता दिवस से पहले मुखर्जी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटोमैटिक पिस्तौल और 15 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Delhi : स्वतंत्रता दिवस से पहले मुखर्जी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटोमैटिक पिस्तौल और 15 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar14 August 2026, 11:02 AM30 views

स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र में एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात करीब 8 बजे विजय नगर के सुरजीत सिंह मार्ग पर पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डायना कॉफी शॉप के पास एक संदिग्ध सफेद मारुति फ्रॉन्क्स कार को रुकने का इशारा किया गया। कार सवार दो लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर 27 वर्षीय सलमान उर्फ पहलवान को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

तलाशी के दौरान सलमान के पास से एक ऑटोमैटिक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं कार के डैशबोर्ड से 5 और कारतूस मिले। कुल 15 जिंदा कारतूस और एक पिस्तौल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी लूट और झपटमारी के मामलों में शामिल रहा है। मुखर्जी नगर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत FIR दर्ज कर फरार साथी की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।