पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक पर चाकू से हमला किया गया था, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई।
फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
रिपोर्ट - ज्योति सिंह


