नरेला के Credence Global School के बच्चों ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। 22 से 24 अगस्त तक सिंधु बॉर्डर स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने कबड्डी के साथ-साथ दौड़ और एथलेटिक्स की अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। मैदान पर बच्चों का जोश और प्रदर्शन देखने लायक रहा। कड़ी मेहनत और बेहतरीन खेल के दम पर स्कूल के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल भी अपने नाम किए।
बच्चों की इस उपलब्धि के बाद अब उनके लिए खेल की दुनिया में आगे बढ़ने का एक और बड़ा मौका तैयार हुआ है। बच्चों के प्रदर्शन और खेल के प्रति उनके उत्साह को देखते हुए Credence Global School की ओर से करीब 11 होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
ये खिलाड़ी अब नेपाल के पोखरा में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कबड्डी और एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल की ओर से बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर देने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
नरेला के इन युवा खिलाड़ियों के लिए पोखरा का यह सफर सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपने हुनर को बड़े मंच पर साबित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी होगा। अब सभी की निगाहें इन बच्चों के प्रदर्शन पर हैं कि वे नेपाल की धरती पर अपने खेल से किस तरह नई पहचान बनाते हैं।
रिपोर्ट - ज्योति सिंह


