Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : कनॉट प्लेस में अचानक गिरा ट्रैफिक सिग्नल पोल, स्कूटी-ऑटो चपेट में, दो घायल

Delhi : कनॉट प्लेस में अचानक गिरा ट्रैफिक सिग्नल पोल, स्कूटी-ऑटो चपेट में, दो घायल

Delhi SamacharDelhi Samachar16 September 2026, 11:33 AM17 views

दिल्ली के कनॉट प्लेस में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आउटर सर्किल पर मिंटो ब्रिज के पास लगा ट्रैफिक सिग्नल का पोल अचानक बीच सड़क पर गिर गया। हादसे के वक्त सड़क से गुजर रहा एक ऑटो-रिक्शा और एक स्कूटी इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में स्कूटी चालक और ऑटो में सवार एक छोटे बच्चे समेत दो लोग घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि, व्यस्त इलाके में ट्रैफिक सिग्नल का भारी पोल अचानक गिरने से सड़क पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिग्नल पोल पर लंबे समय से जंग लगी हुई थी और उसकी हालत जर्जर नजर आ रही थी। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इसकी जांच और मरम्मत की जाती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

अब सवाल यह है कि राजधानी के इतने व्यस्त और प्रमुख इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पोल की सुरक्षा जांच आखिर कितनी नियमित होती है? क्या हादसे के बाद जिम्मेदार विभाग इस मामले की जांच कर यह पता लगाएगा कि पोल की हालत पहले से खराब थी या नहीं? फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।