Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : BRICS ड्यूटी में हथियारों संग रील वायरल, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल दीपक सस्पेंड

Delhi : BRICS ड्यूटी में हथियारों संग रील वायरल, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल दीपक सस्पेंड

Delhi SamacharDelhi Samachar14 September 2026, 11:15 AM18 views

ब्रिक्स समिट की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को भारी पड़ गया। उत्तर पश्चिमी जिले में तैनात कांस्टेबल दीपक को सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर की गई थी। इसी क्रम में कांस्टेबल दीपक की ड्यूटी एक ऊंची इमारत की छत पर लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने अत्याधुनिक हथियारों के साथ कई वीडियो बनाए।

वीडियो में कांस्टेबल हथियारों के साथ स्नाइपर की तरह पोज देता नजर आया। इसके बाद इन वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। कुछ ही समय में वीडियो वायरल हो गया और मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया।

वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे, क्योंकि संवेदनशील ड्यूटी प्वाइंट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किए गए थे। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल दीपक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उसने किन नियमों का उल्लंघन किया और वीडियो किस तरह सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए।

फिलहाल मामले में विभागीय कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।