Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : बवाना में मोबाइल स्नैचिंग करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो फोन और बाइक बरामद..!

Delhi : बवाना में मोबाइल स्नैचिंग करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो फोन और बाइक बरामद..!

Delhi SamacharDelhi Samachar20 October 2026, 07:48 AM9 views

दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले की बवाना थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने बवाना थाने के दो आपराधिक मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

​

19 अक्टूबर 2026 को थाना बवाना में जे-ब्लॉक, सेक्टर-1, डीएसआईडीसी में मोबाइल स्नैचिंग की घटना की कॉल मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ता फिरोज अली ने बताया कि जब वह डीएसआईडीसी बवाना में काम पर जा रहा था, तब काले रंग की स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और एन-ब्लॉक की तरफ फरार हो गया।

​शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत एफआईआर संख्या 635/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ बवाना, इंस्पेक्टर अखिलेश बाजपेयी की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई गई, टीम ने स्थानीय सूत्रों और तकनीकी मदद से जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी उर्फ समीर (उम्र 23 वर्ष), निवासी जेजे कॉलोनी, बवाना के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और दिल्ली के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ 10 पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​

​इस कार्रवाई से थाना बवाना के दो मामले सुलझा लिए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने और किन वारदातों को अंजाम दिया है और इस रैकेट में कोई अन्य शख्स शामिल है या नहीं।

रिपोर्टर- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।