Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नरेला में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi : नरेला में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar19 October 2026, 08:37 AM10 views

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री का गेट तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों तक पुलिस ने कैसे पहुंच बनाई? CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आउटर नॉर्थ जिले की नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की नकदी और पीतल की शिव-पार्वती परिवार की मूर्ति भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 16 और 17 अक्टूबर की रात सेक्टर-5 स्थित एक फैक्ट्री के मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। आरोपियों ने कार्यालय में रखे 13 हजार 400 रुपये और एक मूर्ति चोरी कर ली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी इनपुट के आधार पर 17 अक्टूबर को विजय बैठा, मो. इसराइल और साहिल उर्फ बटला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन चाकू, आरी के ब्लेड, कटर और अन्य औजार भी बरामद किए हैं। इसके अलावा, चोरी के एक अन्य मामले में डेल वोस्ट्रो और सोनी वैयो के दो लैपटॉप बरामद हुए हैं।

पुलिस अब आरोपियों की अन्य चोरी की वारदातों में संलिप्तता और बाकी सामान की बरामदगी को लेकर जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।