Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : समयपुर बादली में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो चोरों समेत कबाड़ी गिरफ्तार

Delhi : समयपुर बादली में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो चोरों समेत कबाड़ी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar19 October 2026, 08:39 AM7 views

दिल्ली के समयपुर बादली की एक फैक्ट्री में हुई चोरी के बाद आरोपियों को शायद लगा कि उनका अगला कदम भी पुलिस की नजरों से बच जाएगा, लेकिन इस बार फैक्ट्री मालिक की सतर्कता ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो चोरी के सामान के साथ उसे खरीदने वाले कबाड़ी तक पहुंच गई और एक-एक कर पांच चोरी के मामलों का खुलासा हो गया।

मामला आउटर नॉर्थ जिले के एसपी बादली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर को एक फैक्ट्री से करीब 10 किलो बैग चेन चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए। अगले दिन दोनों दोबारा पहुंचे तो शिकायतकर्ता ने उन्हें पहचान लिया। मौके पर देव उर्फ दीपक को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया

जांच के दौरान देव के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी गुरप्रीत को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर कबाड़ी नरेंद्र उर्फ हरीश के पास से 14 किलो बैग चेन और दो एल्युमिनियम प्लेटें बरामद की गईं।

पुलिस ने ट्रकों से चोरी किए गए 11 किलो कनेक्शन वायर, एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी से पांच मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब अन्य वारदातों और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।