Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : पटेल रोड पर मोबाइल स्नैचिंग के बाद भागे बदमाश, 50 CCTV कैमरों की मदद से 72 घंटे में खुलासा

Delhi : पटेल रोड पर मोबाइल स्नैचिंग के बाद भागे बदमाश, 50 CCTV कैमरों की मदद से 72 घंटे में खुलासा

Delhi SamacharDelhi Samachar17 October 2026, 07:57 AM11 views

रात का वक्त, सुनसान सड़क और बाइक पर सवार दो स्नैचर! झंडेवालान मंदिर से लौट रही 17 साल की किशोरी को निशाना बनाकर बदमाश उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद रंजीत नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 50 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 12 अक्टूबर की देर रात करीब ढाई बजे की है। मेन पटेल रोड पर मेट्रो पिलर नंबर 214 के पास बाइक सवार दो युवकों ने किशोरी को बातचीत करने के बहाने रोका और उसका ओप्पो ए6 प्रो मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी शादीपुर मेट्रो की ओर भाग निकले।

मध्य दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मामले को सुलझाने के लिए एसीपी पटेल नगर के सुपरविजन और एसएचओ रंजीत नगर की देखरेख में टीम बनाई गई। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाते हुए बसई दारापुर निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद अर्शे आलम को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर बापा नगर, करोल बाग से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से थाना रंजीत नगर में दर्ज स्नैचिंग का एक अन्य मामला भी सुलझा है। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपी के अन्य मामलों में शामिल होने की भी जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।