राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस की टक्कर से दो लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में आज मृतकों के परिजनों ने मुंडका की मुख्य सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने डीटीसी की कथित लापरवाही पर सवाल उठाए और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार और उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी तय नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में मृतकों के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग भी शामिल हुए। सड़क पर चक्का जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
रिपोर्ट - ज्योति सिंह


