Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नरेला के गंगवाल अस्पताल पर गंभीर आरोप: पैसे न मिलने पर इलाज में देरी से मां-बच्चे ने तोड़ा दम..!

Delhi : नरेला के गंगवाल अस्पताल पर गंभीर आरोप: पैसे न मिलने पर इलाज में देरी से मां-बच्चे ने तोड़ा दम..!

Delhi SamacharDelhi Samachar18 October 2026, 09:20 AM8 views

दिल्ली के नरेला इलाके से एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ नरेला के गंगवाल अस्पताल पर एक गर्भवती महिला के परिवार ने इलाज में देरी और पैसों की मांग के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि पैसे कम होने की वजह से अस्पताल ने सही समय पर इलाज शुरू नहीं किया, जिससे 32 साल की महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई।

​परिवार के मुताबिक, महिला को गंभीर हालत में दोपहर करीब पौने एक बजे गंगवाल अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने भर्ती करने के बाद इलाज शुरू करने के बजाय 70 से 80 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। परिजनों ने किसी तरह दोस्तों और रिश्तेदारों से व्यवस्था करके 20-22 हजार रुपये जमा भी करवा दिए और बाकी पैसों का इंतजाम करने की गुहार लगाई।

​मृतका के परिजनों का कहना है कि वे लगातार डॉक्टरों से कहते रहे कि इलाज शुरू किया जाए, वे पैसे थोड़ी देर में दे देंगे, लेकिन अस्पताल प्रशासन पैसों की जिद पर अड़ा रहा। समय पर इलाज और ऑपरेशन न मिलने के कारण कुछ ही घंटों के भीतर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने थाना नरेला पुलिस और 112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।