Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : शाहीन बाग में डीजल से भरे छोटा हाथी वाहन में लगी आग, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

Delhi : शाहीन बाग में डीजल से भरे छोटा हाथी वाहन में लगी आग, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

Delhi SamacharDelhi Samachar17 October 2026, 12:07 PM8 views

दिल्ली के शाहीन बाग में डीजल से भरे एक छोटे कमर्शियल वाहन में आग लगने से इलाके में हलचल मच गई। गाड़ी में डीजल के ड्रम लदे हुए थे, ऐसे में आग की घटना ने ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना दिल्ली के शाहीन बाग में नंबर-9 वाटर पार्क के पास, कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन से पहले की बताई जा रही है। यहां डीजल से भरे ड्रम लेकर जा रहे छोटा हाथी वाहन में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वाहन में लदा डीजल कहां से लाया गया था और उसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था? रिहायशी इलाके में ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं, इसकी जांच जरूरी है। फिलहाल आग लगने के कारण और डीजल के स्रोत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।