Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : होटल के कमरे में चल रहा था जुए का खेल, स्पेशल स्टाफ की रेड में 7 आरोपी गिरफ्तार; ₹1.57 लाख बरामद

Delhi : होटल के कमरे में चल रहा था जुए का खेल, स्पेशल स्टाफ की रेड में 7 आरोपी गिरफ्तार; ₹1.57 लाख बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar17 October 2026, 09:16 AM11 views

दिल्ली के तिलक नगर में एक होटल के कमरे में ताश के पत्तों पर दांव लगाए जा रहे थे। खेल में शामिल लोगों को शायद अंदाजा नहीं था कि पुलिस को इस गतिविधि की भनक लग चुकी है और कुछ ही देर में पूरा खेल बंद होने वाला है। पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने छापा मारकर मौके से सात लोगों को पकड़ लिया और दांव पर लगी नकदी बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई मीरा एन्क्लेव स्थित केशोपुर रोड पर बने ‘होटल दिल्ली 18’ में की गई। होटल के कमरा नंबर 205 में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसीपी ऑपरेशंस के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां सात आरोपी ताश के पत्तों पर पैसे लगाते हुए मिले।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारत भूषण, उमेश कुमार उर्फ बिल्ली, शब्बीर, इलियास, मुकेश कुमार, योगेश और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इनमें तीन आरोपी तिलक नगर, एक रघुबीर नगर, दो निहाल विहार और एक बुराड़ी का रहने वाला है।

पुलिस ने मौके से कुल 1 लाख 57 हजार 920 रुपये की नकदी और ताश के 104 पत्ते यानी दो गड्डियां बरामद की हैं।

इस मामले में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर सभी सात आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।