Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : पंजाबी बाग में झपटमारों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 4 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Delhi : पंजाबी बाग में झपटमारों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 4 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar20 October 2026, 07:53 AM8 views

दिल्ली के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में पंजाबी बाग इलाके के मादीपुर से एक ऐसी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने झपटमारी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए जांच तेज की और आखिरकार दो आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस की इस कार्रवाई में न सिर्फ झपटे गए मोबाइल फोन बरामद हुए, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस के हाथ लगी है।

जी हां, डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के नेतृत्व में वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना पंजाबी बाग की मादीपुर चौकी पुलिस ने विशाल और विनय उर्फ कान्हा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों तक पहुंचने के लिए CCTV फुटेज खंगाली गई और स्थानीय खुफिया जानकारी के साथ गुप्त सूचना की भी मदद ली गई।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने Vivo V19 और Redmi A5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें झपटमारी से जुड़ा बताया गया है। इसके अलावा Poco M5 और Motorola Edge नाम के दो अन्य मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल नंबर DL11PQ3661 को भी जब्त किया है।

फिलहाल, पुलिस बरामद मोबाइल फोन और आरोपियों की भूमिका को लेकर आगे की जांच कर रही है। अब जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी अन्य वारदातों में भी शामिल थे या नहीं।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।