Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : अदिति महाविद्यालय में दिल्ली पुलिस (आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट) द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन..!

Delhi : अदिति महाविद्यालय में दिल्ली पुलिस (आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट) द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन..!

Delhi SamacharDelhi Samachar29 September 2026, 06:12 AM11 views

दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट द्वारा बवाना स्थित अदिति महाविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा, नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता और साइबर सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से युवाओं और छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, डिजिटल दुनिया में सतर्कता बरतने तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आउटर नार्थ Dcp Shobhit D. Saxena ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज में सुरक्षा और सकारात्मक बदलाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर फ्रॉड से बचने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए लोकल पुलिस स्टेशन और परिवर्तन सेल की टीम की सराहना की।

​इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन द्वारा दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का स्वागत और सम्मान भी किया गया।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।