Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : वीजा नियम तोड़कर दिल्ली में रह रहे 2 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, डिटेंशन सेंटर भेजे

Delhi : वीजा नियम तोड़कर दिल्ली में रह रहे 2 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, डिटेंशन सेंटर भेजे

Delhi SamacharDelhi Samachar01 September 2026, 11:22 AM14 views

दिल्ली पुलिस के सेंट्रल जिला फॉरेनर्स सेल ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ ‘ऑपरेशन विस्टा 1.0’ चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने नबी करीम और पहाड़गंज के होटलों और गेस्ट हाउसों में विशेष जांच की। जांच के दौरान वीजा की तय अवधि खत्म होने के बावजूद दिल्ली में रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया।

पकड़े गए लोगों की पहचान 25 वर्षीय जमीर हुसैन और 39 वर्षीय मकसूदा अख्तर, निवासी ढाका, बांग्लादेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों डबल-एंट्री वीजा पर भारत आए थे। इस वीजा के तहत एक यात्रा में अधिकतम 15 दिनों तक भारत में रहने की अनुमति थी।

हालांकि, निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी दोनों दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उनके पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए। इसके बाद दोनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस यानी FRRO के समक्ष पेश किया गया।

FRRO की ओर से दोनों के खिलाफ रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर जारी किया गया। इसके बाद उन्हें डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने तक सेवा धाम भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों के जरिए वीजा नियमों का उल्लंघन कर भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।