Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : लक्ज़री कार चोरी के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi : लक्ज़री कार चोरी के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar17 August 2026, 06:10 AM11 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ऑटो थेफ्ट एंड रिसीवर स्क्वाड यानी एआरएससी ने हाई-एंड लग्ज़री कारों की चोरी और उन्हें फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठिकाने लगाने वाले एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की पांच महंगी लग्ज़री कारें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चोरी की गई गाड़ियों की पहचान छिपाने के लिए फर्जी एचएसआरपी नंबर प्लेट और नकली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करते थे। छापेमारी के दौरान 104 फर्जी एचएसआरपी नंबर प्लेट, 24 फर्जी आरसी, कई डुप्लीकेट कार की चाबियां, मोबाइल फोन और पहले से एक्टिवेट किए गए सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह केवल दिल्ली तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। आरोपी चोरी की लग्ज़री कारों को अलग-अलग राज्यों में भेजकर उनकी असली पहचान बदल देते थे और फिर उन्हें बेचने की कोशिश करते थे।

यह सफल ऑपरेशन इंस्पेक्टर अरुण सिंधु के नेतृत्व में, एसीपी संजय नागपाल के निर्देशन और डीसीपी संजीव कुमार यादव की निगरानी में अंजाम दिया गया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।