Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, सोनम वांगचुक को लेकर भी बढ़ा सुरक्षा घेरा

Delhi : जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, सोनम वांगचुक को लेकर भी बढ़ा सुरक्षा घेरा

Delhi SamacharDelhi Samachar18 July 2026, 12:12 PM10 views

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। घटना उस वक्त हुई, जब दीपके मंच से प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला अचानक मंच के पास पहुंची और उन पर स्याही फेंककर विरोध जताया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और स्थिति पर काबू पा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटनाक्रम के बाद जंतर-मंतर और अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने वांगचुक को रोकने की कोशिश की, जिसके चलते कुछ देर के लिए हल्की अफरा-तफरी की स्थिति बनी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

वहीं, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल रिपोर्ट साझा नहीं की गई और वांगचुक के निजी डॉक्टरों को मिलने की अनुमति भी नहीं दी गई। परिवार का दावा है कि उनका पोटेशियम स्तर 4.3 से घटकर 2.9 हो गया है, जिससे उनकी सेहत को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।