Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी गठित

Delhi : केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी गठित

Delhi SamacharDelhi Samachar10 September 2026, 11:54 AM16 views

आम आदमी पार्टी की 15वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई। बैठक में देशभर से कुल 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से एक बार फिर आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। इसके साथ ही पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एन.डी. गुप्ता को कोषाध्यक्ष के पद पर दोबारा जिम्मेदारी दी गई।

पार्टी ने इस बैठक में 23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया है। इसमें अरविंद केजरीवाल के अलावा आतिशी, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, दुर्गेश पाठक, गोपाल इटालिया, अनुराग ढांडा, दिलीप पांडेय, राखी बिड़ला, शैली ओबेरॉय और सत्येंद्र जैन समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पांच विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी नियुक्ति हुई है। इनमें अजय दत्त, चैतर वसावा, इमरान हुसैन, मेराज मलिक और वेंजी वीगास शामिल हैं।

बैठक के दौरान केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यों को संगठन और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर जानकारी दी। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी केजरीवाल को दोबारा राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने पर बधाई दी।

गौरतलब है कि 2012 में आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से अरविंद केजरीवाल लगातार पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं। पार्टी की शुरुआत भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और लोकपाल कानून की मांग से जुड़े आंदोलन के बाद हुई थी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।