Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi :  पूठ खुर्द में केमिकल गोदाम में भीषण आग; लगातार धमाकों से इलाके में दहशत, दमकल की 9 गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi : पूठ खुर्द में केमिकल गोदाम में भीषण आग; लगातार धमाकों से इलाके में दहशत, दमकल की 9 गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi SamacharDelhi Samachar05 July 2026, 09:21 AM4 views

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के पूठ खुर्द स्थित भगत सिंह पार्क के पास, सुल्तानपुर रोड पर एक केमिकल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। टिन शेड से बने इस गोदाम में भारी मात्रा में केमिकल से भरे ड्रम रखे हुए थे, जिसके चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग लगने के बाद गोदाम के भीतर एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

​घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली दमकल विभाग की टीम तुरंत एक्शन में आई। स्थिति की गंभीरता और रिहायशी इलाके के पास होने के चलते मौके पर एक के बाद एक 9 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लगभग 200 वर्ग गज के दायरे में बना यह पूरा गोदाम पूरी तरह आग से जल कर खाक हो गया

​

​दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर चारों तरफ से मोर्चा संभाला। रात करीब 8:25 बजे ADO पारस और STO विजय दहिया की टीम के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया। अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए आग को आसपास में फैलने से रोक दिया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

​ ​

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।