Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : 80 लाख की लालच में रची खौफनाक साजिश, मौसी को मेले भेजकर घर में घुसाए हत्यारे; भतीजी समेत 3 गिरफ्तार

Delhi : 80 लाख की लालच में रची खौफनाक साजिश, मौसी को मेले भेजकर घर में घुसाए हत्यारे; भतीजी समेत 3 गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar02 September 2026, 05:59 AM1 views

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में 60 वर्षीय राकेश खन्ना की हत्या के मामले ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की साली की बेटी सिमरन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका प्रेमी हिमांशु अब भी फरार है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि राकेश खन्ना ने हाल ही में अपना फ्लैट करीब 80 लाख रुपये में बेचा था। आरोपियों को इस रकम की जानकारी थी। बताया जा रहा है कि राकेश ने इस पैसे से सोना खरीदा था और इसी सोने को हड़पने के लालच में हत्या की साजिश रची गई।

साजिश के तहत सिमरन ने पहले अपनी मौसी यानी राकेश की पत्नी को रिश्तेदारों के साथ मेला देखने के लिए भेज दिया, ताकि घर में राकेश अकेले रह जाएं। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी की मदद से पारस और चिराग घर में दाखिल हुए और राकेश की हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी नकदी और कुछ जेवर लेकर फरार हो गए। हालांकि, उन्हें वह सोना नहीं मिला, जिसे लेकर पूरी साजिश रची गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुछ सामान बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, सिमरन निजी स्कूल में शिक्षिका है, चिराग जिम ट्रेनर है और पारस 12वीं कक्षा का छात्र है। पुलिस अब फरार आरोपी हिमांशु की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की पूरी साजिश कब और कैसे तैयार की गई थी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।