Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : बवाना के खेड़ा गढ़ी गांव को विकास कार्यों की सौगात: ₹7 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें और नालियाँ...!

Delhi : बवाना के खेड़ा गढ़ी गांव को विकास कार्यों की सौगात: ₹7 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें और नालियाँ...!

Delhi SamacharDelhi Samachar20 September 2026, 10:05 AM15 views

बाहरी दिल्ली की बवाना विधानसभा के अंतर्गत खेड़ा गढ़ी गांव में विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई है। गांव के एक्सटेंशन रोड स्थित श्मशान घाट मार्ग की गलियों और नालियों के निर्माण कार्य के लिए एक भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।

​

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रराज सिंह ने शिरकत की और शिलापट्ट से पर्दा उठाकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

​समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों और ठेकेदारों को हिदायत दी कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता (क्वालिटी) में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे निर्माण के दौरान सहयोग करें और जल निकासी के ढलान (स्लोप) व योजना को ध्यान में रखकर काम पूरा होने दें। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को क्षेत्र के अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

​समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों और बुजुर्ग महिलाओं ने नारियल फोड़कर और मंत्री का स्वागत कर खुशी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से टूटी सड़कें और जलभराव जैसी समस्याएं बनी हुई थीं। इस नए विकास कार्य के शुरू होने से अब उन्हें नारकीय जीवन से मुक्ति मिलेगी और आवागमन आसान होगा।

रिपोर्ट: सोनू​ आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।