Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : कुकर के ढक्कन में छिपाकर लाया 523 ग्राम सोना, IGI एयरपोर्ट पर तस्कर गिरफ्तार

Delhi : कुकर के ढक्कन में छिपाकर लाया 523 ग्राम सोना, IGI एयरपोर्ट पर तस्कर गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar20 August 2026, 08:39 AM21 views

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। टर्मिनल-1 पर जांच के दौरान अधिकारियों ने एक यात्री के पास से 523 ग्राम सोना बरामद किया है। यह सोना बेहद शातिराना तरीके से कुकर के ढक्कन के ठोस हिस्से में छिपाकर लाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, यात्री रियाद से मुंबई होते हुए दिल्ली पहुंचा था। एयरपोर्ट पर एक्स-रे जांच के दौरान उसके सामान में कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने यात्री और उसके सामान की गहन तलाशी ली।

जांच में घरेलू सामान और कुकवेयर सेट के बीच छिपाए गए कुकर के ढक्कन की जांच की गई। ढक्कन के ठोस हिस्से को खोलने पर उसके अंदर 24 कैरेट सोने के 15 टुकड़े बरामद हुए। बरामद सोने का कुल वजन 523 ग्राम बताया गया है।

कस्टम विभाग ने सोना जब्त कर यात्री को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सोना कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एयरपोर्ट पर तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा और जांच एजेंसियां लगातार सख्ती बरत रही हैं।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।