Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : गाजीपुर में कबाड़ की दुकान से 4 लाख से ज्यादा की चोरी, CCTV से दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi : गाजीपुर में कबाड़ की दुकान से 4 लाख से ज्यादा की चोरी, CCTV से दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar17 September 2026, 07:57 AM7 views

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में कबाड़ व्यापारी की दुकान से दिनदहाड़े लाखों रुपये से भरा गल्ला चोरी होने के मामले को AATS ईस्ट की टीम ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को दुकान से 4 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी चोरी हुई थी। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

AATS प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्रिलोकपुरी निवासी 19 वर्षीय विकास और 19 वर्षीय रोहित को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित के ई-रिक्शा में छिपाकर रखे गए 18 हजार 400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर चोरी किया गया गल्ला एक कबाड़ डीलर को बेचने और बाकी रकम घर पर रखने की बात बताई है। अब पुलिस कबाड़ी की तलाश के साथ-साथ चोरी की बाकी नकदी बरामद करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।