Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बदला ट्रैफिक प्लान, सुबह 4 से 10 बजे तक कई रास्ते बंद

Delhi : स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में बदला ट्रैफिक प्लान, सुबह 4 से 10 बजे तक कई रास्ते बंद

Delhi SamacharDelhi Samachar14 August 2026, 08:57 AM11 views

15 अगस्त को लालकिले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर लालकिले और आसपास के इलाकों में सुबह 4 बजे से 10 बजे तक सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशात राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और रिंग रोड के कुछ हिस्सों पर यातायात प्रभावित रहेगा। वाहन चालक ऑरोबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक मालवाहक वाहनों को निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसी दौरान इंटरस्टेट बसों की महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

DTC समेत लोकल सिटी बसें ISBT कश्मीरी गेट और रिंग रोड के बीच निर्धारित हिस्से पर नहीं चलेंगी और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। दक्षिण और पश्चिम दिल्ली से आने वाली बसों को रामलीला मैदान के पास, जबकि उत्तर दिशा से आने वाली बसों को मोरी गेट, तीस हजारी और महाराजा अग्रसेन पार्क के पास रोका या डायवर्ट किया जाएगा।

सामान्य बस सेवाएं 15 अगस्त को सुबह 11 बजे के बाद बहाल की जाएंगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी लें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।