Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नोएडा-गाजियाबाद वाले ध्यान दें! दिल्ली की 35 सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन

Delhi : नोएडा-गाजियाबाद वाले ध्यान दें! दिल्ली की 35 सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन

Delhi SamacharDelhi Samachar11 September 2026, 06:02 AM12 views

नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। खासतौर पर 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है, जबकि 22 स्थानों पर ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, टीस जनवरी मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और प्रेस एन्क्लेव रोड समेत कई रास्तों पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा।

इसके अलावा लोधी रोड, अमृता शेरगिल मार्ग, मैक्स म्यूलर मार्ग, महार्षि रमण मार्ग, भैरों रोड और मंडी हाउस समेत कई स्थानों पर भी जरूरत के मुताबिक वाहनों को रोका या दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को रिंग रोड, बीएसजेड मार्ग, आईपी मार्ग, लोधी रोड, आउटर सर्किल और अशोका रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की गई है। एयरपोर्ट जाने वालों के लिए मेट्रो को प्राथमिकता देने की सलाह है।

कार्यक्रम स्थल के 200 मीटर के दायरे में रोडसाइड पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। टैक्सी और ऑटो भी केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़े किए जा सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें और सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।