रोहिणी सेक्टर-33 में DDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भव्य लोकार्पण, स्थानीय लोगों और युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं...!
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-33 में डीडीए (DDA) द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भव्य लोकार्पण किया गया। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों और विशेषकर युवाओं को विश्वस्तरीय व आधुनिक खेल सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का खुलना बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस कॉम्प्लेक्स में विभिन्न प्रकार के खेलों की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के साथ ही रोहिणी क्षेत्र में खेल से जुड़े बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूती मिली है। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं के निरंतर विस्तार और युवाओं को बेहतर भविष्य प्रदान करने पर जोर दिया।
रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली


