Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत ढही, 3 घायल एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती;CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

Delhi : सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत ढही, 3 घायल एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती;CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश

Delhi SamacharDelhi Samachar06 September 2026, 11:07 AM17 views

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन, आरके पुरम इलाके की है। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षा को देखते हुए हादसे से सटी इमारत को भी खाली करा लिया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से राहत-बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने भी हादसे पर चिंता जताते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल तीन लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।