Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : साढ़े 3 साल के बच्चे से मारपीट पर CM रेखा गुप्ता का सख्त एक्शन, मौजपुर का प्ले स्कूल सील

Delhi : साढ़े 3 साल के बच्चे से मारपीट पर CM रेखा गुप्ता का सख्त एक्शन, मौजपुर का प्ले स्कूल सील

Delhi SamacharDelhi Samachar01 September 2026, 05:56 AM20 views

दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे से मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम के आदेश पर मकून्स प्ले स्कूल को सील कर दिया गया है।

दरअसल, हाल ही में स्कूल के अंदर बच्चे के साथ मारपीट का CCTV वीडियो सामने आया था। बच्चे के माता-पिता को घटना का पता तब चला, जब मासूम ने कान में दर्द की शिकायत की। डॉक्टर से जांच कराने पर उसके दोनों कानों के पर्दों में सूजन मिली। इसके बाद माता-पिता ने स्कूल पहुंचकर CCTV फुटेज देखी, जिसमें बच्चे के साथ मारपीट होती नजर आई।

मामले की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने POCSO की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी आया को गिरफ्तार किया था। वहीं, शिक्षा निदेशालय ने भी डेप्युटी डायरेक्टर की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की है।

जांच के दौरान स्कूल में कई गंभीर खामियां सामने आईं। स्कूल के पास फायर NOC और बिल्डिंग कंप्लायंस सर्टिफिकेट नहीं था। इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था नहीं थी और सीढ़ियों को बंद किया गया था। इसके अलावा बिना अनुमति बोरवेल, खराब वेंटिलेशन और बेसमेंट में क्लास चलाने जैसी अनियमितताएं भी मिलीं।

स्कूल में किचन भी संचालित हो रहा था, जहां घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन गंभीर सुरक्षा खामियों को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल को सील कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।