Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : गोकलपुर गांव में रिहायशी मकान के अंदर चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi : गोकलपुर गांव में रिहायशी मकान के अंदर चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar28 October 2026, 07:14 AM12 views

दिल्ली के गोकलपुर गांव में गली नंबर 14 स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर ऐसा काम चल रहा था, जिसकी जरा-सी लापरवाही आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी। घनी आबादी के बीच अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे और मौके पर विस्फोटक सामग्री भी जमा की गई थी। मामले का खुलासा होने के बाद गोकलपुरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित गोस्वामी, उम्र 29 वर्ष, अरमान, उम्र 24 वर्ष और समीर, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 880 तैयार कोल्ड पायरो पटाखे और 600 अधबने पटाखे बरामद किए। इसके अलावा 34 किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक पाउडर, खाली शेल्स, पटाखे भरने और वजन करने वाली मशीनें सहित पैकेजिंग का सामान भी जब्त किया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री किस तरह जमा की गई और यहां कब से पटाखे बनाने का काम चल रहा था?

पुलिस ने एक्सप्लोसिव्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद सामग्री से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।