नॉर्थ जिले की साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश से तीन अहम म्यूल अकाउंट नेटवर्क ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ऐसे बैंक अकाउंट, CSC वॉलेट और SIM कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में रूट करने के लिए किया जा रहा था।
जांच में अब तक बरामद खातों के जरिए ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन का पता चला है। वहीं, इस नेटवर्क से जुड़े 5 साइबर फ्रॉड शिकायतों को भी ट्रेस किया जा चुका है।
अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद अन्य आरोपियों और ठगी की रकम के पूरे मनी ट्रेल को खंगाल रही है।
नॉर्थ जिला पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
रिपोर्ट - ज्योति सिंह


