Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : बाइक पर घूम रहा था शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा; 3 चोरी के वाहन बरामद

Delhi : बाइक पर घूम रहा था शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा; 3 चोरी के वाहन बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar31 August 2026, 07:56 AM15 views

दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई के साथ वाहन चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, अंबेडकर नगर थाने की क्रैक टीम इलाके में गश्त कर रही थी और संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार एक युवक को रोका। जांच में बाइक चोरी की निकली और उसके खिलाफ अंबेडकर नगर थाने में e-FIR दर्ज थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी के अन्य वाहनों के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर नेब सराय इलाके से एक होंडा एक्टिवा और एक हीरो स्प्लेंडर बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सनी, निवासी खानपुर, अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने तीनों बरामद वाहनों को संबंधित मामलों से जोड़ते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।