Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : 26 साल से कानून को चकमा दे रहा उम्रकैद का दोषी गिरफ्तार, देहरादून से दबोचा गया

Delhi : 26 साल से कानून को चकमा दे रहा उम्रकैद का दोषी गिरफ्तार, देहरादून से दबोचा गया

Delhi SamacharDelhi Samachar17 August 2026, 06:13 AM19 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ARSC टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 साल से फरार चल रहे उम्रकैद के दोषी को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना पटेल नगर में दर्ज करीब 31 साल पुराने अपहरण के मामले में वांछित था। इस मामले में पीड़ित के अपहरण के बदले करीब एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अदालत से उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी थी, लेकिन अंतरिम जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया। इसके बाद आरोपी लगातार करीब 26 वर्षों तक पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। लंबे समय से फरार रहने के कारण उसे भगोड़ा घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार तकनीकी जानकारी और खुफिया इनपुट जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू की। आखिरकार उसकी लोकेशन देहरादून में मिली, जिसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में, एसीपी संजय नागपाल के निर्देशन और डीसीपी संजीव कुमार यादव की निगरानी में की गई। 26 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।