दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र की अनाधिकृत कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ₹223 करोड़ की लागत से सड़क और नालियों के निर्माण कार्यों का भव्य शुभारंभ किया गया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शिलापट्ट का अनावरण कर और पर्दा हटाकर विकास कार्यों की आधिकारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया और स्थानीय विधायक अहीर दीपक चौधरी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया।
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्षी नेताओं की बयानबाजी और विकास कार्यों में अड़चन डालने के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकताओं के चलते दिल्ली की जनता खुश है और विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
बाइट - बादली के विधायक अहीर दीपक चौधरी..!
बादली के विधायक अहीर दीपक चौधरी ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगभग ₹312 करोड़ की परियोजनाओं के साथ क्षेत्र की सड़कों और गलियों को पक्का करने का काम तेजी से किया जा रहा है, जिससे आने वाले महीनों में बादली की सूरत बदल जाएगी।
रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली


