Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : खजूरी खास में 20 मामलों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और बटनदार चाकू बरामद

Delhi : खजूरी खास में 20 मामलों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और बटनदार चाकू बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar17 September 2026, 11:10 AM8 views

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो पहले से लूट, झपटमारी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट समेत 20 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध बटनदार चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की रात खजूरी खास थाना पुलिस की टीम श्रीराम कॉलोनी स्थित डीडीए ग्राउंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को अंधेरे में एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह अपनी मौजूदगी और गतिविधियों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से एक अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ। मौके पर खड़ी मोटरसाइकिल की जांच की गई तो पता चला कि वह भजनपुरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अजीम अहमद उर्फ नन्हे, निवासी खजूरी खास, के रूप में की है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की बाइक और अन्य वारदातों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।