Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नेहरू प्लेस में बम धमाके की मॉक ड्रिल, 20 मिनट में नकली घायल को पहुंचाया AIIMS

Delhi : नेहरू प्लेस में बम धमाके की मॉक ड्रिल, 20 मिनट में नकली घायल को पहुंचाया AIIMS

दिल्ली के नेहरू प्लेस मार्केट में शुक्रवार को बम धमाके जैसी आतंकी घटना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक बड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से 11 बजकर 20 मिनट तक चले इस अभ्यास में दिल्ली पुलिस समेत कई आपातकालीन एजेंसियों ने हिस्सा लिया।

Delhi Samachar07 August 2026, 09:37 AM40 views

दिल्ली के नेहरू प्लेस मार्केट में शुक्रवार को बम धमाके जैसी आतंकी घटना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक बड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से 11 बजकर 20 मिनट तक चले इस अभ्यास में दिल्ली पुलिस समेत कई आपातकालीन एजेंसियों ने हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल के तहत नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी NSG ने नेहरू प्लेस मार्केट में दो अलग-अलग स्थानों पर नकली बम विस्फोट की स्थिति तैयार की। इसके बाद बीट अधिकारी की ओर से PCR को मॉक कॉल दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने अपने SOP के तहत तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

मौके पर पहुंची टीमों ने पूरे इलाके को घेरकर आवाजाही और ट्रैफिक नियंत्रित किया, जबकि भीड़ को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए। डॉग स्क्वाड की मदद से बम डिस्पोजल स्क्वाड और बम डिटेक्शन टीम ने बम की तलाश और एंटी-सबोटाज जांच की।

इस दौरान एक नकली घायल व्यक्ति को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। खास बात यह रही कि महज 20 मिनट के भीतर उसे PCR वाहन से AIIMS अस्पताल पहुंचाया गया।

अभ्यास में अतिरिक्त DCP दक्षिण-पूर्व, ACP कालकाजी, SHO कालकाजी समेत पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। NSG, BDS, BDT, फायर सर्विस, DDMA, CATS, ट्रैफिक पुलिस, PCR और टाइगर PCR ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मॉक ड्रिल बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक पूरी हुई और इससे आपातकालीन प्रतिक्रिया, संचार और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को परखा गया।

रिपोर्टर - राज चौधरी

Share: