Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : रोहिणी में अवैध शराब तस्करी पर बड़ा वार: 1,750 क्वार्टर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में अवैध शराब तस्करी पर बड़ा वार: 1,750 क्वार्टर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar11 July 2026, 05:05 AM15 views

दिल्ली के रोहिणी ज़िले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल (ARSC) की टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1,750 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। शराब की सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक ई-रिक्शा भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई को टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बुध विहार फेज़-II से रिठाला रोड की ओर अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 35 कार्टन मिले, जिनमें कुल 1,750 क्वार्टर अवैध शराब रखी हुई थी।

ई-रिक्शा चालक की पहचान 26 वर्षीय रामपाल, निवासी जैन नगर, बेगमपुर, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुध विहार थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।