Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : 1,398 रील प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार; Renault Triber जब्त

Delhi : 1,398 रील प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार; Renault Triber जब्त

Delhi SamacharDelhi Samachar12 August 2026, 05:52 AM13 views

दिल्ली में प्रतिबंधित चाइनीज़ और प्लास्टिक मांझे के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वेस्टर्न रेंज-1, क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध रूप से प्रतिबंधित मांझे का भंडारण, परिवहन और बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1,398 रील प्रतिबंधित चाइनीज़ और प्लास्टिक मांझा बरामद किया गया। इस मांझे का इस्तेमाल लोगों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रतिबंधित मांझे को अवैध तरीके से स्टोर करने के साथ-साथ उसकी सप्लाई और बिक्री में भी शामिल थे।

मांझे के परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही Renault Triber कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बरामद मांझे की बड़ी मात्रा से साफ है कि आरोपी इसे बड़े स्तर पर बाजार में खपाने की तैयारी में थे।

यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के नेतृत्व में, एसीपी राज कुमार के निर्देशन और डीसीपी श्री हर्ष इंदौरा की निगरानी में की गई। क्राइम ब्रांच अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रतिबंधित मांझे की सप्लाई कहां-कहां की जाती थी और इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।