Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : 12 साल से फरार ₹50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने तमिलनाडु से दबोचा

Delhi : 12 साल से फरार ₹50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने तमिलनाडु से दबोचा

Delhi SamacharDelhi Samachar10 August 2026, 08:06 AM25 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने 12 साल से अधिक समय से फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी घोषित अपराधी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक हाई-प्रोफाइल जालसाजी के मामले में लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर प्रमुख राजनीतिक कार्यालयों और सरकारी प्राधिकरणों के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर जालसाजी करने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश लगातार जारी थी, लेकिन वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी निगरानी के साथ-साथ अंतरराज्यीय स्तर पर फील्ड इंटेलिजेंस जुटाई। एक महीने से अधिक समय तक लगातार की गई मेहनत और निगरानी के बाद पुलिस को आरोपी के तमिलनाडु में छिपे होने की जानकारी मिली।

इसके बाद टीम ने तिरुचेंगोडे, नामक्कल, तमिलनाडु में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 12 साल से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।