Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : दिल्ली सेंट्रल जिले में पुलिस ने कराया खेल आयोजन, 116 लोगों ने लिया हिस्सा

Delhi : दिल्ली सेंट्रल जिले में पुलिस ने कराया खेल आयोजन, 116 लोगों ने लिया हिस्सा

Delhi SamacharDelhi Samachar02 October 2026, 07:59 AM8 views

दिल्ली के सेंट्रल जिले में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल और आपसी विश्वास मजबूत करने के लिए सितंबर महीने में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। सेंट्रल जिला पुलिस की ओर से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 5 खेल गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए, अमन कमेटी के सदस्यों और बच्चों ने हिस्सा लिया। इन गतिविधियों में कुल 116 प्रतिभागी शामिल हुए।

17 सितंबर को थाना आई.पी. एस्टेट की ओर से आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए सदस्यों के साथ बैडमिंटन मैच कराया गया, जिसमें 18 लोगों ने हिस्सा लिया। 20 सितंबर को थाना पटेल नगर ने रामजस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वेस्ट पटेल नगर के सहयोग से बच्चों के लिए वॉलीबॉल मैच आयोजित किया, जिसमें 29 बच्चे शामिल हुए।

22 सितंबर को थाना जामा मस्जिद में अमन कमेटी, एरिया कमेटी और आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ बैडमिंटन मैच हुआ, जिसमें 26 प्रतिभागी शामिल रहे। 26 सितंबर को थाना हौज काजी में अमन कमेटी सदस्यों के साथ बैडमिंटन खेला गया, जिसमें 17 लोगों ने हिस्सा लिया।

वहीं 27 सितंबर को थाना करोल बाग में आरडब्ल्यूए और एमडब्ल्यूए सदस्यों के साथ क्रिकेट मैच आयोजित हुआ, जिसमें 26 प्रतिभागी शामिल हुए।

पुलिस के मुताबिक, इन गतिविधियों का मकसद पुलिस और आम जनता के बीच संवाद बढ़ाना और मजबूत पुलिस-पब्लिक कनेक्ट तैयार करना है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।