Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : रक्षाबंधन पर दिल्ली पुलिस का अनोखा तोहफा, 100 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल फोन

Delhi : रक्षाबंधन पर दिल्ली पुलिस का अनोखा तोहफा, 100 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल फोन

Delhi SamacharDelhi Samachar29 August 2026, 11:54 AM12 views

रक्षाबंधन के मौके पर आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने “राखी का त्योहार, बहनों को उपहार” पहल के तहत एक अनोखी कम्युनिटी-पुलिसिंग की मिसाल पेश की। पुलिस ने खोए और चोरी हुए 100 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। इनमें बड़ी संख्या उन महिलाओं की थी, जिनके मोबाइल फोन पहले गुम या चोरी हो गए थे।

नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार, IPS के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व एडिशनल DCP-I आउटर नॉर्थ, लोकेश्वरन आर, IPS ने किया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम उस समय और भावुक हो गया, जब मोबाइल फोन वापस पाने वाली महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने भी महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

पुलिस के मुताबिक, इस पहल का मकसद सिर्फ लोगों का खोया सामान लौटाना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करना भी है। मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें सही मालिकों तक पहुंचाने में शामिल पुलिसकर्मियों के प्रयासों की वरिष्ठ अधिकारियों और आम जनता ने सराहना की।

आउटर नॉर्थ पुलिस ने कहा कि वह संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ नागरिकों की सेवा के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।