Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : ओखला फेज-1 में ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट, एक की मौत, 4 घायल

Delhi : ओखला फेज-1 में ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट, एक की मौत, 4 घायल

Delhi SamacharDelhi Samachar10 September 2026, 10:20 AM22 views

दिल्ली के ओखला फेज-1 के डी-23 इलाके में ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए जोरदार ब्लास्ट से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 10 बजकर 43 मिनट पर SM Traders के गोदाम के बाहर हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गोदाम में गाजियाबाद से कमर्शियल ऑक्सीजन सिलेंडर लाए गए थे। इन्हीं सिलेंडरों को वाहन से उतारने के दौरान एक सिलेंडर सड़क पर गिर गया, जिसके बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया।

ब्लास्ट की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय मोहित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोहित SM Traders में हेल्पर के तौर पर काम करता था और करीब तीन साल से फर्म से जुड़ा हुआ था।

वहीं हादसे में उमेश, अरविंद, मनोज और पंकज घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गोदाम में ऑक्सीजन सिलेंडरों की स्थानीय सप्लाई का काम किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, यहां रोजाना करीब 70 से 80 सिलेंडर हैंडल किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस संबंध में दस्तावेजों की जांच कर पुष्टि की जा रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सिलेंडर सड़क पर गिरते ही क्यों फटा? ब्लास्ट की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।