Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
नरेला में छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे बड़े अधिकारी, DDA ग्राउंड का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश।

नरेला में छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे बड़े अधिकारी, DDA ग्राउंड का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश।

Delhi SamacharDelhi Samachar10 November 2026, 11:43 AM7 views

आस्था, विश्वास और लोक परंपरा का महापर्व छठ... एक ऐसा पर्व, जहां व्रती महिलाएं और पुरुष 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। अब इसी महापर्व को लेकर राजधानी दिल्ली के नरेला में भी तैयारियां तेज हो गई हैं।

बाहरी दिल्ली के नरेला स्थित DDA ग्राउंड में छठ पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में छठ पूजा स्थल का निरीक्षण करने डिविजनल कमिश्नर दिल्ली, डीएम, एसडीएम नरेला और डीसीपी आउटर नॉर्थ सहित संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे घाट का जायजा लिया और सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ महापर्व से पहले तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जानी चाहिए।

मौके पर अलग-अलग विभागों के जेई को बुलाकर पानी की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छ जल और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को पूजा और अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

वहीं, इस बार छठ की संध्या को और खास बनाने के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जनहित पूर्वांचल सोसाइटी की ओर से 15 नवंबर की शाम 7 बजे से भोजपुरी, मैथिली और हरियाणवी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें विशाल गगन, खुशी कक्कड़, रोशन झा, पूजा झा, पूजा शर्मा, पवन डागर और आर.सी. उपाध्याय सहित कई कलाकार शामिल होंगे।

कार्यक्रम सेक्टर ए-10, पॉकेट-1, DDA पार्क, गैस गोदाम के नजदीक आयोजित होगा।

वहीं, छठ पूजा स्थल के महासचिव विनीत कुमार का कहना है कि तैयारियां पहले से ही जारी हैं और इस बार घाट को मॉडल स्वरूप देने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है।

रिपोर्ट - सन्नी तुषीर

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।