Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का बड़ा भंडाफोड़, दिल्ली-NCR में फैले नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा

Delhi : अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का बड़ा भंडाफोड़, दिल्ली-NCR में फैले नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा

Delhi SamacharDelhi Samachar08 August 2026, 11:39 AM19 views

दिल्ली-NCR में नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। ER-1 टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाइजीरियाई नागरिक, एक घाना का नागरिक और दो भारतीय शामिल हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलो 554 ग्राम हेरोइन और 881 ग्राम MDMA बरामद की है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 11 मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क विदेशी सप्लायरों से नशीले पदार्थ हासिल कर उन्हें दिल्ली-NCR में स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने का काम करता था। क्राइम ब्रांच ने लगातार खुफिया जानकारी जुटाने, तकनीकी सर्विलांस और गहन जांच के जरिए इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई।

इस पूरे सफल ऑपरेशन को इंस्पेक्टर लिच्छमन के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। वहीं ACP सुनील श्रीवास्तव के निर्देशन और DCP संजीव कुमार यादव के पर्यवेक्षण में टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।