दिल्ली के मुंडका इलाके के टिकरी कलां से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है।
टिकरी कलां स्थित एक CNG पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान एक ट्रक के सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
धमाके के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल हादसे की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक में CNG भरते समय सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ।
पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। हादसे के बाद CNG पंप की सुरक्षा व्यवस्था और सिलेंडर की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल इस हादसे में दो लोगों की जान जा चुकी है और छह लोग घायल हैं। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

