Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान! CM रेखा गुप्ता की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान! CM रेखा गुप्ता की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

Delhi SamacharDelhi Samachar18 November 2026, 09:14 AM6 views

राजधानी दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए अब सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। सवाल सिर्फ बढ़ते AQI का नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा से राहत दिलाने का भी है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर प्रदूषण नियंत्रण की रणनीति पर मंथन किया।

दिल्ली के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यानी ICCC में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में कैबिनेट मंत्रियों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में राजधानी के मौजूदा प्रदूषण स्तर और उसे नियंत्रित करने के लिए अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दिल्ली के अधिक प्रदूषण प्रभावित इलाकों यानी हॉटस्पॉट्स पर विशेष नजर रखी जाए। इन क्षेत्रों में लगातार निगरानी हो और प्रदूषण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही सड़कों और निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण, वाहनों से होने वाले प्रदूषण और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले उत्सर्जन को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब देखना होगा कि बैठकों में बने इस एक्शन प्लान का जमीन पर कितना असर दिखाई देता है और दिल्लीवासियों को प्रदूषण से कितनी राहत मिल पाती है।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।