Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, CJI ने पूछा- प्रदूषण रोकने के लिए आखिर क्या कर रही सरकार?

दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, CJI ने पूछा- प्रदूषण रोकने के लिए आखिर क्या कर रही सरकार?

Delhi SamacharDelhi Samachar06 November 2026, 07:40 AM11 views

दिल्ली में सांस लेना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। प्रदूषण का स्तर लोगों की सेहत पर किस कदर असर डाल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां की हवा में सांस लेना रोजाना करीब 30 सिगरेट पीने जितना नुकसानदायक बताया जा रहा है। इसी गंभीर स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने सवाल किया कि दिल्ली के मौसम का आनंद तो सभी ले रहे हैं, लेकिन प्रदूषण को रोकने के लिए आखिर क्या कदम उठाए जा रहे हैं? इस पर एमिकस क्यूरी अपराजिता ने बताया कि दिल्ली की हवा बेहद खराब स्थिति में है और इसका असर लोगों की आवाज तक पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

एमिकस क्यूरी ने यह भी कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए केवल पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। NCR में ट्रांसपोर्ट प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है, जबकि पराली जलाने से स्थिति और बिगड़ती है।

इस दौरान CJI ने कहा कि दिल्ली में दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में वाहन आते हैं। ऐसे वाहनों की हालत और उनसे निकलने वाले धुएं की निगरानी करना बड़ी चुनौती है। वहीं, ASG ने अदालत को बताया कि सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कदम उठा रही है। PUC सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया की जियो-टैगिंग की जा रही है और ज्यादा धुआं छोड़ने वाले वाहनों को रोकने के उपाय भी किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।