Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
नरेला: पंजाबी कॉलोनी में महिला शिक्षिका से सोने की चैन स्नैचिंग, वारदात CCTV में कैद..!

नरेला: पंजाबी कॉलोनी में महिला शिक्षिका से सोने की चैन स्नैचिंग, वारदात CCTV में कैद..!

Delhi SamacharDelhi Samachar09 September 2026, 08:12 AM32 views

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके की पंजाबी कॉलोनी में बेखौफ अपराधियों के दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है। दिनदहाड़े राह चलती एक स्कूल शिक्षिका को निशाना बनाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए।

​यह पूरी वारदात गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षिका शांत माहौल में पैदल जा रही थीं, तभी पीछे से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आते हैं।बाइक चला रहे बदमाश ने शिक्षिका के बिल्कुल पास से बाइक निकाली और पीछे बैठे साथी ने पलक झपकते ही महिला के गले से सोने की चैन छीन ली। वारदात इतनी अचानक हुई कि जब तक शिक्षिका कुछ समझ पातीं या मदद के लिए शोर मचातीं, आरोपी तेज रफ्तार में फरार हो चुके थे। फुटेज में आरोपी बिना चेहरा ढके दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी शारीरिक बनावट और बाइक का विवरण साफ नजर आ रहा है।

​

​CCTV फुटेज और आरोपियों की बाइक का विवरण उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक पुलिस को कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। नरेला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर जांच जारी रखने की बात कही है।

​इस घटना के बाद से पंजाबी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दहशत और स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नरेला में झपटमारी और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। निवासियों ने पुलिस और प्रशासन से गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्ट - सोनू

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।