दिल्ली के राजीव नगर एक्सटेंशन से लेकर बुध विहार तक, आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की AATS टीम ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अदालत से घोषित अपराधी होने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय रोहित उर्फ पोपो के रूप में हुई है। वह बेगमपुर के राजीव नगर एक्सटेंशन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, रोहित को बुध विहार थाने में दर्ज वर्ष 2021 के झपटमारी और चोरी से जुड़े एक मामले में अदालत ने घोषित अपराधी यानी प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया था। इस मामले में FIR नंबर 217/21 दर्ज है, जिसमें IPC की धारा 356, 379, 411 और 34 शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से 19 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
यह कार्रवाई नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट सीपी विजय कुमार के निर्देश पर, आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी-I लोकेश्वरन आर के मार्गदर्शन और एसीपी ऑपरेशंस दिनेश कुमार की देखरेख में की गई।
इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में गठित AATS की PO टीम में एएसआई संदीप और हेड कांस्टेबल अभिषेक खत्री शामिल रहे। पुलिस टीम अब आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्टर - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली


