Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
हरिद्वार में गंगा के बीच फंसे 30 से ज्यादा श्रद्धालु; SDRF-NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी सुरक्षित निकाले गए

हरिद्वार में गंगा के बीच फंसे 30 से ज्यादा श्रद्धालु; SDRF-NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी सुरक्षित निकाले गए

Delhi SamacharDelhi Samachar31 October 2026, 11:55 AM7 views

हरिद्वार में गंगा स्नान और पूजा-पाठ के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब अचानक गंगा की तेज धारा ने उनके लौटने का रास्ता रोक दिया। देखते ही देखते 30 से ज्यादा श्रद्धालु गंगा के बीच बने एक टापू पर फंस गए। हालात बिगड़ते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे 30 से अधिक श्रद्धालु दीनदयाल पार्किंग के सामने नीलधारा की ओर गंगा में स्नान और पूजन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान गंगा की दाहिनी धारा में अचानक पानी का प्रवाह तेज हो गया। तेज बहाव के चलते श्रद्धालु वापस किनारे तक नहीं पहुंच पाए और बीच टापू पर फंस गए।

श्रद्धालुओं के फंसे होने की सूचना मिलते ही SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद जवानों ने बोट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर दीनदयाल पार्किंग की ओर पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया।

बताया जा रहा है कि गंगनहर बंदी के चलते इन दिनों हरकी पैड़ी समेत कई घाटों पर गंगाजल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में श्रद्धालु स्नान और पूजन के लिए गंगा की मुख्य धारा की ओर जा रहे हैं, जहां तेज बहाव के कारण इस तरह के हादसों का खतरा बना हुआ है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।